252 / 328

· 1962
Lyrics
भँवरा बड़ा नादान हाय बगियन का मेहमान हाय फिर भी जाने न जाने न जाने न कलियन की मुसकान हाय भँवरा बड़ा नादान ...
कभी उड़ जाये कभी मंडराये भेद जिया के खोले न सामने आये नैन मिलाये मुख देखे कुछ बोले न, वो मुख देखे कुछ बोले न भँवरा बड़ा नादान हाय ...
अखियों में रजके चले बच बचके जैसे हो कोई बेगाना रहे सँग दिल के मिले नहीं मिलके बनके रहे वो अन्जाना, हो बनके रहे वो अन्जाना भँवरा बड़ा नादान हाय ...
कोई जब रोके कोई जब टोके गुन गुन करता भागे रे न कुछ पूछे न कुछ बूझे कैसा अनाड़ी लागे रे, वो कैसा अनाड़ी लागे रे भँवरा बड़ा ...