126 / 328

Ya Dil Ki Suno Duniyawalo

· 1966

Lyrics

या दिल की सुनो दुनियावालों या मुझको अभी चुप रहने दो मैं ग़म को खुशी कैसे कह दूँ जो कहते हैं उनको कहने दो

ये फूल चमन मे कैसा खिला माली की नज़र मे प्यार नहीं हँसते हुए क्या क्या देख लिया अब बहते हैं आँसू बहने दो या दिल की सुनो ...

एक ख्वाब खुशी का देखा नहीं देखा जो कभी तो भूल गये माना हम तुम्हें कुछ दे ना सके जो तुमने दिया वो सहने दो या दिल की सुनो ...

क्या दर्द किसी का लेगा कोई इतना तो किसी में दर्द नहीं बहते हुए आँसू और बहें अब ऐसी तसल्ली रहने दो या दिल की सुनो ...