133 / 328

· 1968
Lyrics
मैं गाऊँ तुम सो जाओ सुख सपनों में खो जाओ माना आज की रात है लम्बी माना दिन था भारी पर जग बदला बदलेगी एक दिन तक़दीर हमारी उस दिन के ख्वाब सजाओ
१) कल तुम जब आँखें खोलोगे जब होगा उजियारा खुशियों का सन्देशा लेकर आएगा सवेरा प्यारा मत आस के दीप बुझाओ, मैं गाऊँ ...
२) जी करता है जीते जी मैं यूँ ही गाता जाऊं गर्दिश में थके हाथों का माथा सहलाता जाऊं फिर इक दिन तुम दोहराओ, सुख सपनों ...