41 / 328

· 1959
Lyrics
किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार किसीका दर्द मिल सके तो ले उधार किसीके वास्ते हो तेरे दिल में प्यार जीना इसी का नाम है किसी की ...
(माना अपनी जेब से फ़कीर हैं फिर भी यारों दिल के हम अमीर हैं ) - (२) मिटे जो प्यार के लिये वो ज़िन्दगी जले बहार के लिये वो ज़िन्दगी किसी को हो न हो हमें तो ऐतबार जीना इसी का नाम है
(रिश्ता दिल से दिल के ऐतबार का ज़िन्दा है हमीं से नाम प्यार का ) - (२) के मर के भी किसी को याद आयेंगे किसी के आँसुओं में मुस्कुरायेंगे कहेगा फूल हर कली से बार बार जीना इसी का नाम है