34 / 328

Waqt Ne Kiya Kya Haseen Sitam

· 1959

Lyrics

वक़्त ने किया क्या हंसीं सितम तुम रहे न तुम हम रहे न हम वक़्त ने किया ...

बेक़रार दिल इस तरह मिले जिस तरह कभी हम जुदा न थे तुम भी खो गए, हम भी खो गए एक राह पर चलके दो क़दम वक़्त ने किया ...

जाएंगे कहाँ पूछता नहीं चल पड़े मगर रास्ता नहीं क्या तलाश है कुछ पता नहीं बुन रहे हैं दिल ख़्वाब दम्-ब-दम वक़्त ने किया ...