115 / 328

Jo Wada Kiya Woh Nibhana Padega

· 1963

Lyrics

जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा रोके ज़माना चाहे रोके खुदाई तुमको आना पड़ेगा जो वादा ...

तरसती निगाहों ने आवाज़ दी है मुहब्बत की राहों ने आवाज़ दी है जान्-ए-हया, जान्-ए-अदा छोड़ो तरसाना तुमको आना पड़ेगा जो वादा ...

ये माना हमें जाँ से जाना पड़ेगा पर ये समझ लो तुमने जब भी पुकारा हमको आना पड़ेगा जो वादा ...

हम अपनी वफ़ा पे ना इलज़ाम लेंगे तुम्हें दिल दिया है तुम्हे जाँ भी देंगे जब इश्क़ का सौदा किया फिर क्या घबराना तुमको आना पड़ेगा जो वादा ...

चमकते हैं जब तक ये चाँद और तारे न टूटेंगे अब एहद्-ओ-पैमां हमारे इक दूसरा जब दे सदा होके दीवाना हमको आना पड़ेगा जो वादा ...

हमारी कहानी तुम्हारा फ़साना हमेशा हमेशा कहेगा ज़माना कैसे भला कैसी सज़ा देदे ज़माना हमको आना पड़ेगा जो वादा ...

सभी एहल्-ए-दुनिया ये कहती है हमसे कि आता नहीं कोई मुड़के अदम से आज ज़रा शान्-ए-वफ़ा देखे ज़माना तुमको आना पड़ेगा जो वादा ...

बहुत जी लगाया ज़माने से हमने बहुत वक़्त काटा बहाने से हमने जब से हुआ तुमसे जुदा ये दिल न माना तुमको आना पड़ेगा जो वादा किया

हम आते रहे हैं हम आते रहेंगे मुहब्बत की रसमें निभाते रहेंगे जान्-ए-वफ़ा तुम दो सदा फ़िर क्या ठिकाना हमको, आना पड़ेगा जो वादा ...