47 / 328

· 1957
Lyrics
हम हैं राही प्यार के, हमसे कुछ न बोलिये - जो भी प्यार से मिला, हम उसी के हो लिये - हम उसी के हो लिये जो भी प्यार से मिला, हम उसी के हो लिये
दर्द भी हमें क़ुबूल्, चैन भी हमें क़ुबूल - हमनें हर तरह के फूल्, हार में पिरो लिये, - जो भी प्यार से मिला ...
धूप थी नसीब में, तो धूप में लिया है दम - चाँदनी मिली तो हम्, चाँदनी में सो लिये - जो भी प्यार से मिला ...
दिल पे आसरा किये, हम तो बस यूँहीं जिये - एक कदम पे हँस लिये, एक कदम पे रो लिये - जो भी प्यार से मिला ...
राह में पड़ें हैं हम्, कबसे आप की क़सम - देखिये तो कम से कम्, बोलिये ना बोलिये - जो भी प्यार से मिला ...
हम हैं राही प्यार के, हमसे कुछ न बोलिये जो भी प्यार से मिला, हम उसी के हो लिये