220 / 328

· 1965
Lyrics
आ : ( दिन हैं बहार के तेरे मेरे इक़रार के दिल के सहारे आ जा प्यार करें) म : दुश्मन हैं प्यार के जब लाखों ग़म संसार के दिल के सहारे कैसे प्यार करें
आ : ( दुनिया का बोझ ज़रा दिल से उतार दे छोटी सी ज़िंदगी है हंस के गुज़ार दे) म : अपनी तो ज़िंदगी जीती है जी को मार के दिल के सहारे कैसे प्यार करें आ : दिन हैं बहार के तेरे मेरे इक़रार के दिल के सहारे आ जा प्यार करें
म : ( अच्छा नहीं होता यूँही सपनों से खेलना बड़ा ही कठिन है हक़ीक़तों को झेलना) आ : अपनी हक़ीक़तें मेरे सपनों पे वार के दिल के सहारे आ जा प्यार करें म : दुश्मन हैं प्यार के जब लाखों ग़म संसार के दिल के सहारे कैसे प्यार करें
आ : ( ऐसी वैसी बातें सभी दिल से निकाल दे जीना है तो कश्ती को धारे पे डाल दे) म : धारे की गोद में घेरे भी हैं मझधार के दिल के सहारे कैसे प्यार करें आ : ( दिन हैं बहार के तेरे मेरे इक़रार के दिल के सहारे आ जा प्यार करें)