24 / 328

Aaja Sanam Madhur Chandni Mein Hum

· 1956

Lyrics

म: आ जा सनम मधुर चाँदनी में हम तुम मिलें तो वीराने में भी आ जाएगी बहार झूमने लगेगा आसमां -

कहता है दिल और मचलता है दिल मोरे साजन ले चल मुझे तारों के पार लगता नहीं है दिल यहाँ -

म: भीगी-भीगी रात में, दिल का दामन थाम ले खोई-खोई ज़िन्दगी हरदम तेरा नाम ले (ल: चाँद की बहकी नज़र्, कह रही है प्यार कर ज़िन्दगी है इक सफ़र्, कौन जाने कल किधर्) दोनो: आ जा सनम मधुर ...

म: दिल ये चाहे आज तो, बादल बन उड़ जाऊँ मैं दुल्हन जैसा आसमां, धरती पर ले आऊँ मैं (ल: चाँद का डोला सजे, धूम तारों में मचे झूम के दुनिया कहे, प्यार में दो दिल मिले) दोनो: आ जा सनम मधुर ...