151 / 328

Bahut Shukriya Badi Meherbani

· 1962

Lyrics

बहुत शुक्रिया बड़ी मेहरबानी मेरी ज़िन्दगी में हुज़ूर आप आए कदम चूम लूँ या ये आँखें बिछा दूँ करूँ क्या ये मेरी समझ में न आए बहुत शुक्रिया ...

करूँ पेश तुमको नज़राना दिल का नज़राना दिल का के बन जाए कोई अफ़साना दिल का खुदा जाने ऐसी सुहानी घड़ी फिर - मेरी ज़िन्दगी में पलट के न आए बहुत शुक्रिया ...

खुशी तो बहुत है, मगर ये भी ग़म है के ये साथ अपना कदम दो कदम है मगर ये मुसाफ़िर दुआ माँगता है - (२) खुदा आपसे किसी दिन मिलाए बहुत शुक्रिया ...

आ: मुझे डर है मुझमें ग़ुरूर आ न जाए लगूँ झूमने मैं सुरूर आ न जाए कहीं दिल ये मेरा ये तारीफ़ सुनकर - (२) तुम्हारा बने और मुझे भूल जाए बहुत शुक्रिया ...