261 / 328

Itna Na Mujhse tu pyaar badha

· 1961

Lyrics

त: इतना न मुझसे तू प्यार बढ़ा के मैं एक बादल आवारा कैसे किसी का सहारा बनूँ के मैं खुद बेघर बेचारा इतना न ...

त: मुझे एक जगह आराम नहीं रुक जाना मेरा काम नहीं मेरा साथ कहाँ तक दोगी तुम मै देश विदेश का बंजारा

: इस लिये तुझसे प्यार करूं के तू एक बादल आवारा जनम जनम से हूँ साथ तेरे के नाम मेरा जल की धारा

ल: ओ नील गगन के दीवाने तू प्यार न मेरा पहचाने मैं तब तक साथ चलूँ तेरे जब तक न कहे तू मैं हारा

त: क्यूँ प्यार में तू नादान बने इक बादल का अरमान बने मेरा साथ कहाँ तक दोगी तुम मैं देस्-बिदेस का बंजारा इतना न ...

त: मदहोश हमेशा रहता हूँ खामोश हूँ कब कुछ कहता हूँ कोई क्या जाने मेरे सीने में है बिजली का भी अंगारा

त: अरमान था गुलशन पर बरसूँ एक शोख के दामन पर बरसूँ अफ़सोस जली मिट्टी पे मुझे तक़दीर ने मेरी दे मारा इतना न ...