237 / 328

Allah Tero Naam

· 1961

Lyrics

अल्लाह तेरो नाम्, ईश्वर तेरो नाम सबको सन्मति दे भगवान अल्लाह तेरो नाम ॥।

इस धरती का रूप ना उजड़े प्यार की ठंडी धूप ना उजड़े सबको मिले, दाता सबको मिले सुख का वरदान सबको सन्मति दे भगवान अल्लाह तेरो नाम

ओ सारे जग के रखवाले निर्बल को बल देने वाले बलवानों को, ऽ बलवानो को दे दे ज्ञान सबको सन्मति दे भगवान अल्लाह तेरो नाम

माँगों का सिन्दूर ना छूटे माँ बहनों की आस ना टूटे देह बिना, दाता देह बिना, भटके ना प्राण सबको सन्मति दे भगवान अल्लाह तेरो नाम