243 / 328

Main Zindagi Ka Saath Nibhata Chala Gaya

· 1961

Lyrics

मैं ज़िंदगी का साथ निभाता चला गया हर फ़िक्र को धुँएं में उड़ाता चला गया

बरबादियों का सोग़ मनाना फ़िज़ूल था - बरबादियों का जश्न मनाता चला गया मैं ज़िंदगी ...

जो मिल गया उसी को मुक़द्दर समझ लिया - जो खो गया मैं उसको भुलाता चला गया मैं ज़िंदगी ...

ग़म और खुशी में फ़र्क न महसूस हो जहाँ - मैं दिल को उस मुक़ाम पे लाता चला गया मैं ज़िंदगी ...