164 / 328

Koi Humdum Na Raha

· 1961

Lyrics

कोई हमदम ना रहा कोई सहारा न रहा हम किसी के न रहे कोई हमारा न रहा कोई हमदम ना रहा ...

शाम तन्हाई की है आएगी मंज़िल कैसे -२ जो मुझे राह दिखाए वही तारा न रहा कोई हमदम ना रहा ...

ऐ नज़ारों ना हँसो मिल ना सकूँगा तुमसे -२ तुम मेरे हो ना सके मैं तुम्हारा ना रहा कोई हमदम ना रहा ...

क्या बताऊँ मैं कहाँ यूँ ही चला जाता हूँ -२ जो मुझे फिर से बुलाए वो इशारा ना रहा कोई हमदम ना रहा ...