113 / 328

Tasveer Teri Dil Mein

· 1961

Lyrics

लता: (तसवीर तेरी दिल में, जिस दिन से उतारी है) फिरूँ तुझे संग लेके, नए नए रंग लेके सपनों की महफ़िल में रफ़ी: तसवीर तेरी दिल में, जिस दिन से उतारी है फिरूँ तुझे संग लेके, नए नए रंग लेके सपनों की महफ़िल में, तसवीर तेरी दिल में

लता: (माथे की बिंदिया तू है सनम नैनों का कजरा, पिया तेरा ग़म्) नैन किये नीचे नीचे, रहूँ तेरे पीछे पीछे चलूँ किसी मंज़िल में, तसवीर तेरी दिल में ॥।

रफ़ी: (तुमसे नज़र जब गई है मिल जहाँ है क़दम तेरे, वहीं मेरा दिल्) झुके जहाँ पलकें तेरी, खुले जहाँ ज़ुल्फ़ें तेरी रहूँ उसी मंज़िल में, तसवीर तेरी दिल में ॥।

लता: (तूफ़ान उठाएगी दुनिया मगर रुक न सकेगा दिल का सफ़र्) रफ़ी: यूँही नज़र मिलती होगी, यूँही शमा जलती होगी तेरी मेरी मंज़िल में

लता: तसवीर तेरी दिल में, जिस दिन से उतारी है फिरूँ तुझे संग लेके, नए नए रंग लेके सपनों की महफ़िल में रफ़ी: तसवीर तेरी दिल में, जिस दिन से उतारी है फिरूँ तुझे संग लेके, नए नए रंग लेके सपनों की महफ़िल में दोनों: तसवीर तेरी दिल में